टीबी मुक्त भारत अभियान: वैशाली में 100 दिवसीय अभियान की रफ्तार धीमी, लक्ष्य का सिर्फ 22% पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन

TB Mukt Bharat Abhiyan: वैशाली जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा में लक्ष्य के मुकाबले केवल 22% निक्षय पंजीकरण और 28% एक्स-रे जांच हुई.डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

TB Mukt Bharat Abhiyan:(कैफ अहमद) वैशाली जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति उम्मीद से काफी धीमी पाई गई है. स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में सामने आए आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य के मुकाबले निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण और एक्स-रे जांच दोनों ही काफी कम रहे. स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिला पदाधिकारी (डीएम) ने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार कर 15 जुलाई तक लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं.

लक्ष्य के मुकाबले केवल 22 प्रतिशत लोगों का हुआ पंजीकरण

समीक्षा में बताया गया कि जिले की 44.14 लाख आबादी में 9.12 लाख संवेदनशील लोगों की पहचान कर उन्हें निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया था. हालांकि अभियान अवधि में केवल 2,02,254 लोगों का ही पंजीकरण हो सका, जो निर्धारित लक्ष्य का महज 22 प्रतिशत है.

एक्स-रे जांच भी रही बेहद कम

जिले के 16 टीबी यूनिटों में उपलब्ध एक्स-रे मशीनों की कुल क्षमता 29,580 जांचों की थी, लेकिन अभियान के दौरान केवल 8,201 एक्स-रे जांचें ही की गईं. यह कुल क्षमता का करीब 28 प्रतिशत है, जिससे अभियान की धीमी प्रगति स्पष्ट होती है.

इन प्रखंडों का प्रदर्शन बेहतर, कई इलाके पीछे

प्रखंडवार समीक्षा में सहदेई बुजुर्ग, राजापाकर और देसरी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर पाया गया. वहीं पातेपुर, बिदुपुर और वैशाली प्रखंड निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में काफी पीछे रहे.

इसके अलावा वैशाली, देसरी और महनार टीबी यूनिटों में एक्स-रे जांच की उपलब्धि भी संतोषजनक नहीं रही.

डीएम ने जताई नाराजगी, विशेष निगरानी टीम बनाने का निर्देश

कम प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों के प्रति नाराजगी जताई. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम गठित कर अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और 15 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए.

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगेंगे नियमित स्क्रीनिंग कैंप

डीएम ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करने, प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समय पर मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने का है.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन