ePaper

पेड़ों के महत्व व पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Updated at : 04 Oct 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ों के महत्व व पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

पाकुड़. राष्ट्रीय पोषण माह 2025 अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से कई गतिविधियां आयोजित की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. राष्ट्रीय पोषण माह 2025 अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से कई गतिविधियां आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत से हुई. बच्चों से प्रार्थना एवं योग करवाया गया. बच्चों ने फूल, फल और पत्तों की मदद से “पोषण माह” की थीम पर रंगोली बनाई. इसी क्रम में “मां के नाम एक पेड़” विशेष रंगोली बनाकर उन्हें पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. बच्चों ने पोषण पर आधारित कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की दीवारों पर बने एबीसीडी और एक-दो-तीन के शैक्षिक चित्रों की मदद से बच्चों ने खेल-खेल में पढ़ाई की. खाना खाने से पूर्व बच्चों को हाथ धोने और स्वच्छता की आदत के बारे में विस्तार से बताया गया. सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया. कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण भी किया गया. माताओं के बीच पोषण आहार से संबंधित पैकेट वितरित किए गए. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव है. आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों में सही खान-पान, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरुकता का विकास करना अत्यंत आवश्यक है. हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा स्वस्थ, पोषित और सशक्त बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola