ePaper

पंचायतों में झामुमो निकालेगा अंतिम जोहार यात्रा

Updated at : 30 Aug 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों में झामुमो निकालेगा अंतिम जोहार यात्रा

पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायतों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में अंतिम जोहार यात्रा आयोजित की जाएगी। यह निर्णय झामुमो प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष निवारण मरांडी ने की। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे और बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष देबीलाल हांसदा मुख्य अतिथि थे। यात्रा का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि गुरु की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। सभी पंचायत समितियों को सफल आयोजन के लिए पूर्व में बैठकों का आयोजन करना अनिवार्य होगा। यह यात्रा संगठन की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक होगी। बैठक में यात्रा के रूट और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। कई झामुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायतों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में अंतिम जोहार यात्रा आयोजित की जाएगी. यह निर्णय झामुमो प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष निवारण मरांडी ने की. जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे और बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष देबीलाल हांसदा मुख्य अतिथि थे. यात्रा का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि गुरु की विचारधारा को आगे बढ़ाना है. सभी पंचायत समितियों को सफल आयोजन के लिए पूर्व में बैठकों का आयोजन करना अनिवार्य होगा. यह यात्रा संगठन की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक होगी. बैठक में यात्रा के रूट और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. कई झामुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. मौके पर प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, कलम मुर्मू, खुर्शीद आलम , कालिदास टुडू, मंजर आलम, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, छोटू भगत, महलईल अंसारी सहित झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola