एसबीआई के स्थापना दिवस पर किसानों को दी ऋण योजनाओं की जानकारी

Updated at : 01 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई के स्थापना दिवस पर किसानों को दी ऋण योजनाओं की जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस के मौके पर कृषि ऋण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा चौक स्थित शिवाजी मार्केट परिसर में कृषि ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर में प्रखंड के दर्जनों किसानों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआइ के शाखा प्रबंधक शांति भूषण उपस्थित थे. उन्होंने किसानों को एसबीआई की ओर से किसान कृषि ऋण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादों की समुचित जानकारी प्रदान करना है. किसान बैंक कर साथ मिलकर एक खेती के ऋण लेकर अलावे बकरीपालन सहित विभिन्न प्रकार का व्यवसाय कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं और बैंक द्वारा उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी भी किसानों को दी और किसानों को योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाने को कहा. मौके पर एसबीआई के रितेश कुमार, आरबीओ के राज रंजन, रामानुज चौधरी, अमित सिंह, संतोष कुमार, सीएसपी संचालक अजय मंडल, विजय मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola