ePaper

महेशपुर में माता को नम आंखों से दी विदाई

Updated at : 05 Oct 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर में माता को नम आंखों से दी विदाई

प्रखंड मुख्यालय के भगत सिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने रविवार को दुर्गा मां को भावभीनी विदाई दी। महिलाएं सिंदूर लगाकर और नम आंखों से विदाई में हिस्सा बनीं। ढोल-ढाक, डीजे की धुन पर भक्त उत्साह से भरे नजर आए। बंगाली लोक जयकारों से माहौल भक्तिमय हुआ। समिति के सदस्यों ने मां की प्रतिमा पूरे प्रखंड में घुमाकर बांसलोई नदी में विसर्जित किया। पुलिस प्रशासन भी उपस्थित था। पूजा समिति के कई सदस्य इस आयोजन में सक्रिय रहे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन उत्साह के साथ किया गया, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा एवं उमंग से भर गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय के भगत सिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने रविवार को दुर्गा मां को भावभीनी विदाई दी. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और नम आंखों से मां को विदाई दी. ढाक और डीजे की धुन पर भक्त उत्साह और उमंग से भरे दिखे. बंगाली लोक प्रचलित जयकारे “अश्चे बोछोर आबार होवे ” से माहौल भक्तिमय हो गया. सभी ने मां से घर और परिवार में सुख और समृद्धि की कामना की. समिति के सदस्यों ने मां की प्रतिमा को पूरे प्रखंड मुख्यालय में घुमाया और फिर बांसलोई नदी में विसर्जित कर दिया. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद था. पूजा समिति के अमल राय, राम नारायण भगत, बासुदेव कर्मकार, विनय भगत, राम साहा, शिवचरण कर्मकार, दिलीप भगत, बाबू तिवारी, बूड़ो सिंह, आशीष सिंह, अमित कुमार, पार्थो मोदक, सौरभ गुप्ता, गुड्डू भगत, बसंत भगत, काजल साहा, अनिकेत सिंह, पीयूष कुमार, सुदीप घोष, सुदीप प्रमाणिक, परेश घोष, आकाश भगत और अन्य सदस्य उपस्थित थे. पाकुर प्रतिनिधि के अनुसार, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-ढाक बजाते हुए किया गया, और इस दौरान काफी उत्साह का माहौल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola