बच्चियों को लगाई गयी एचपीवी वैक्सीन, दिया गया प्रमाण-पत्र

Updated at : 31 Mar 2026 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चियों को लगाई गयी एचपीवी वैक्सीन, दिया गया प्रमाण-पत्र

पाकुड़. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से पुराने सदर अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से पुराने सदर अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है. इसके तहत 14 से 15 वर्ष के बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गयी और उन्हें टीकाकरण का प्रमाण-पत्र भी दिया गया. वहीं, र टीबी मरीजों के बीच निक्षय किट का भी वितरण किया गया, ताकि उनके पोषण और स्वास्थ्य में सुधार हो सके. इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा यह वैक्सीन अब निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने इसे बच्चियों के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए अभिभावकों से 14 और 15 वर्ष की सभी बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की. सिविल सर्जन ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी है. यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराएं. कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने नेत्र जांच केंद्र, एएनसी कक्ष, ओपीडी और दवा वितरण काउंटर का जायजा लिया. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola