बिना तिरपाल ढके गिट्टी परिवहन कर रहा हाइवा जब्त

हाइवा संख्या डब्ल्यूबी 53 सी 0772 हिरणपुर के सितपहाड़ी से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहे
लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क लिट्टीपाड़ा तिलकामांझी चौक के पास सोमवार को थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने ओवरलोड व तिरपाल नहीं रहने के कारण गिट्टी लोड हाइवा वाहन को जब्त कर थाना लाया है. जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या डब्ल्यूबी 53 सी 0772 हिरणपुर के सितपहाड़ी से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहे थे, उसी दौरान थाना प्रभारी ने तिलकामांझी चौक के समीप वाहन को जांच हेतु रोका और आवश्यक कागजात की मांग की मगर वाहन चालक द्वारा आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका. वहीं, वाहन में क्षमता से अधिक गिट्टी लोड होने व तिरपाल नहीं रहने के कारण गाड़ी को जब्त कर थाना लाया है. वहीं, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वाहन में ओवरलोड व तिरपाल नहीं रहने के कारण वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है. साथ ही डीटीओ को फाइन के लिए पत्राचार कर दिया गया. आगे फाइन के उपरांत ही वाहन को छोड़ा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




