ePaper

स्वास्थ्य शिविराें में पशुओं की करायें जांच: डॉ अनिल

Updated at : 30 Aug 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविराें में पशुओं की करायें जांच: डॉ अनिल

स्वास्थ्य शिविराें में पशुओं की करायें जांच: डॉ अनिल

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. पशुपालन विभाग पंचायत स्तर पर दो दिवसीय विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है, ताकि आमजनों को पशु चिकित्सा सेवाओं और विभागीय योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके. ये शिविर 22 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और प्रत्येक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं. जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों के लिए शिविर की तिथि पहले से ही निर्धारित है और प्रत्येक शिविर के लिए पशु चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं. इन शिविरों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, पशु औषधीय और पूरक आहार का वितरण, कृत्रिम गर्भाधान, रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पंचायत में लगने वाले शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में आएं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola