ePaper

दहेज प्रताड़ना और मारपीट के चार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 05 Oct 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना और मारपीट के चार आरोपित गिरफ्तार

कमलघाटी के असगर अंसारी की पुत्री तबस्सुम खातून ने पति वसीम अंसारी, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के कमलघाटी निवासी असगर अंसारी की पुत्री तबस्सुम खातून ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला अपने पति वसीम अंसारी, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि उसका निकाह रांगा थाना अंतर्गत मोदी कोला गांव के सादेक अली के पुत्र वसीम अंसारी से हुई थी. निकाह के एक साल बाद वसीम ने उससे दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की. पिता के असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया और दो लाख रुपये लाने पर ही वापस आने की बात कही गयी. आरोप लगाया कि चार अक्तूबर को वसीम और माबुद अंसारी उसके मायके आये. माबुद के साथ लाठी-रॉड से लैस कुछ लोग थे. माबुद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड के साथ लेकर आया. वसीम ने उसकी बेटी को छीनने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसने और उसकी बहन को पीटा. बीच-बचाव करने पर उसके पिता और मामा को भी घायल कर दिया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है, घायलों का इलाज कराया गया है. पुलिस ने वसीम अंसारी, फैजल अंसारी, माबुद अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola