एक रुपये टोकन मनी देकर फसल बीमा करा सकते हैं किसान : बीडीओ

Updated at : 31 Jul 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
एक रुपये टोकन मनी देकर फसल बीमा करा सकते हैं किसान : बीडीओ

बीडीओ संजय कुमार ने प्रखंड सभागार में गुरुवार को किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. बीडीओ संजय कुमार ने प्रखंड सभागार में गुरुवार को किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने और फसल बीमा का लाभ देने के लिए बैठक की. इसमें सभी लैंप्स सचिव, जनसेवक, प्रज्ञा केंद्र संचालक और कृषक मित्र शामिल हुए. बैठक में बीडीओ ने बताया कि पीएम फसल बीमा योजना वित्तीय वर्ष 2025 के खरीफ के लिए किसान केवल एक रुपए टोकन मनी देकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पंजीकरण प्रज्ञा केंद्रों पर ऑनलाइन हो रहा है. खरीफ मौसम अंतर्गत मक्का एवं धान की फसल को अधिसूचित किया गया है. मौके पर बीसीओ पद्म किशोर महतो, कृषि पदाधिकारी केसी दास ने संयुक्त रूप से किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी. इसके अंतर्गत आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र, बुआई प्रमाणपत्र एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है. बैठक में बीटीएम रामेश्वर मुर्मू, बजाज अलियांज बीमा कंपनी के जिला समन्वयक समसूज्जोहा, प्रखंड समन्वयक सोएब अख्तर, लैम्पस सचिव, जनसेवक, प्रज्ञा केंद्र के संचालक और कृषक मित्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola