ePaper

वृद्ध महिला की गला दबाकर हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध महिला की गला दबाकर हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़िया. पुलिस ने बालीडीह गांव में दो अक्तूबर की शाम 62 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया है.

विज्ञापन

खुलासा. एसडीपीओ ने पाकुड़िया थाने में की प्रेस कांन्फ्रेंस, कहा प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पुलिस ने बालीडीह गांव में दो अक्तूबर की शाम 62 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मृतक असारी रानी (62) की हत्या मामले में आरोपी शंभु पहाड़िया को गिरफ्तार किया है. घटना की जानकारी महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने शनिवार को पाकुड़िया थाने में पत्रकारों को दी. एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की ओर से पुलिस को सूचना दी गयी कि बालिडीह गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी है. सूचना के सत्यापन के लिए पाकुड़िया पुलिस बालिडीह गांव पहुंची और शव को कब्जे में कर मृत महिला की पहचान उसी गांव के असारी रानी (62), पति-छोटा योगेन्द्र पहाड़िया के रूप में की गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया. इधर, पुलिस द्वारा पूछताछ और जांच के क्रम में मृतिका के पुत्र दिबान पहाड़िया ने घटना की जानकारी देते हुए अपने ममेरा भाई ग्राम सोनापुर, थाना महेशपुर निवासी शंभू पहाड़िया पर उसकी मां का हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतका के पुत्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि एसपी पाकुड़ के निर्देशानुसार एसडीपीओ विजय कुमार ने अपने नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया. अनुसंधान के क्रम में शनिवार को एसआइटी टीम ने बालीडीह गांव के आसपास घटना के अभियुक्त शंभू पहाड़िया को गिरफ्तार कर पाकुड़िया थाना ले आयी और पूछताछ कर रही है. पूछताछ में शंभू पहाड़िया ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ बात को लेकर मृतका के साथ उसका विवाद हो गया था और आक्रोश में आकर उसने उसकी हत्या गला दबाकर कर दी. पूछताछ जारी थी. छापेमारी दल में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक कैला उरांव, सहायक अवर निरीक्षक बाबूधन मुर्मू, आरक्षी परशुराम पासवान एवं मुकेश कुमार साह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola