ePaper

कोल कंपनी-ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बैठक में भुगतान सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Updated at : 20 Sep 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
कोल कंपनी-ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बैठक में भुगतान सहित कई मुद्दों पर चर्चा

पाकुड़ में डीबीएल कंपनी के सभागार में कोल कंपनी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक एवीपी ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने भुगतान में देरी, सड़क जाम, खराब सड़क की स्थिति, और जीएसटी भुगतान में दिक्कतों जैसी समस्याएँ उठाईं। खासतौर पर आदित्य भगत के नौ लाख रुपये के लंबित भुगतान पर चर्चा हुई, जिसे पांच दिन में पूरा करने का आश्वासन दिया गया। ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ाने और बिल भुगतान समय पर करने की मांग की, जबकि कंपनी ने सड़क सुधार और जाम की समस्या के समाधान का भरोसा दिया। कंपनी प्रति वाहन तीन ट्रिप कोयला ढुलाई के लक्ष्य पर काम कर रही है। बैठक में कई सुझाव और मांगें सामने आईं, जिन्हें कंपनी गंभीरता से ले रही है।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. डीबीएल कंपनी के सभागार में शनिवार को कोल कंपनी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक एवीपी ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. कंपनी ने प्रतिनिधियों को सुझाव फॉर्म दिये. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कई मांगें रखीं, जिसमें ट्रांसपोर्टर आदित्य भगत के काटे गये नौ लाख रुपये और पिछले तीन महीनों से लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुख था. उन्होंने पांच दिन में भुगतान की मांग की, जिस पर एवीपी ब्रजेश कुमार ने बताया कि भुगतान प्रक्रिया में है और जल्द हो जाएगा. ट्रांसपोर्टरों ने सड़क जाम, सड़क की खराब स्थिति, जीएसटी भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया और हर महीने की 20 तारीख तक बिल भुगतान और भाड़ा बढ़ाने की मांग भी की. उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 10 लोगों की टीम बनाकर जाम और सड़क संबंधी समस्याओं पर एवीपी और एजीएम को रिपोर्ट करेगी. एवीपी ने सुझावों और मांगों को नोट करते हुए जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया. भाड़ा बढ़ोतरी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन कंपनी ने सड़क मरम्मत और जाम की समस्या पर ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया. कंपनी ने यह भी कहा कि वह प्रति गाड़ी तीन ट्रिप कोयला ढुलाई के लक्ष्य पर काम कर रही है. कंपनी के एवीपी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बैठक में कई सुझाव व मांग सामने आये. कोयला ढुलाई में आ रही परेशानियों को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में कंपनी के द्वारा उठाये जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गयी. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांगों और सुझावों पर कंपनी गंभीरता से विचार कर रही है. वहीं आदित्य भगत ट्रांसपोर्ट की होल्ड की गयी राशि को जल्द से जल्द भुगतान करा दिया जायेगा. बैठक में एजीएम विनोद सिंह, सीनियर मैनेजर एच आर प्रिंस कुमार, लॉजिस्टिक इंचार्ज राजेश कर्ण, कंस्ट्रक्शन मैनेजर अजय सिंह सिसौदिया, मैनेजर बिलिंग माधव तिवारी, ट्रांसपोर्टर बृजमोहन साह, मनोज भगत, संतोष रजक, सुमन कुमार, संतोष भगत, विपिन भगत, आदित्य भगत, रवि भगत सहित अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola