गंवाली काली मंदिर में माता के दर्शन को उमड़े भक्त

Published at :14 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
गंवाली काली मंदिर में माता के दर्शन को उमड़े भक्त

अमड़ापाड़ा के मुख्य बाजार स्थित गंवाली काली मंदिर में मां काली की भव्य पूजा हुई। पुरोहित अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न हुई। यजमान विजय भगत व संजू देवी ने विधि-विधान से आराधना की। मंदिर को रंग-रोगन कर सुंदर सजाया गया था। महिलाएं दूध का कराह चढ़ाकर ढोल-घंटे की ध्वनि में पूजा में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में मौजूद थे। मां काली को साड़ी, फल, फूल, धूप, अगरबत्ती, अक्षत, चंदन व लड्डू का भोग लगाया गया। पूजा के बाद हवन, पूर्णाहुति और आरती हुई, उसके बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। शाम को कीर्तन मंडली का कार्यक्रम होगा। अशोक मंडल, कन्हाई प्रसाद समेत कई श्रद्धालुओं ने आयोजन में योगदान दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. स्थानीय मुख्य बाजार के मुखिया टोला स्थित गंवाली काली मंदिर में मंगलवार को मां काली की पूजा धूमधाम से की गई. पुरोहित अश्विनी तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी. यजमान विजय भगत और उनकी पत्नी संजू देवी ने पूरे विधि-विधान से मां काली की आराधना की. मंदिर को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया था. महिलाओं ने दूध का कराह चढ़ाया और ढोल-घंटे की ध्वनि ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया. बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा में शामिल हुए. मां काली को साड़ी, फल, फूल, धूप, अगरबत्ती, अक्षत, रोडी़, चंदन और लड्डू का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद हवन पूर्णाहुति और आरती के साथ कार्यक्रम हुआ. भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. शाम सात बजे से कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पूजा को सम्पन्न कराने में अशोक मंडल, कन्हाई प्रसाद, राजा भारती, गौतम कुमार, अंकित कुमार, मोनू कुमार, पिंटू साह, श्याम भगत सहित अन्य श्रद्धालुओं की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola