डीसी ने लोगों में मनरेगा जॉब कार्ड का किया वितरण

Updated at : 21 Jun 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने लोगों में मनरेगा जॉब कार्ड का किया वितरण

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने पौधारोपण किया. साथ ही उन्होंने ऑन द स्पॉट लाभुक का पेंशन स्वीकृत किया. मनरेगा के तहत लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया. उपायुक्त ने कहा कि धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य की देखभाल, बेहतर पहुंच के साथ-साथ बेहतर सड़क और दूरसंचार सहित स्थायी आजीविका के अवसर जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि पदाधिकारी उनके गांव- पंचायत पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं. उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola