विकास कार्यों को समय पर पूरा करें: सांसद

Published at :15 Apr 2026 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्यों को समय पर पूरा करें: सांसद

पाकुड़ में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में केंद्र-राज्य की योजनाओं की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का निर्देश दिया गया। बिजली विभाग ने ग्रिड टावर निर्माण पूरा होने की जानकारी दी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पंखे व शौचालय निर्माण की प्रगति बताई। कृषि विभाग ने फसल क्षति का रिपोर्ट दिया। पेयजल समस्या के समाधान हेतु कोल कंपनियों को बोरिंग का निर्देश भी मिला। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को पोषण किट, आवास चाभी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, खेल किट आदि वितरण किए गए। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विधायक भी मौजूद थे।

विज्ञापन

दिशा बैठक में योजनाओं की समीक्षा और लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण संवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा की गयी. महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. सांसद ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बिजली विभाग ने जियापानी ग्रिड के 17 टावरों का निर्माण पूरा होने की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग को सेवाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. शिक्षा विभाग ने बताया कि स्कूलों में 541 पंखे लगाये गये हैं और शौचालय निर्माण जारी है. कृषि विभाग ने 375 हेक्टेयर फसल क्षति का प्रतिवेदन भेजा है. अमड़ापाड़ा क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए कोल कंपनियों को बोरिंग कराने का निर्देश दिया गया. जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने दुर्गापुर में स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति बताई. लाभुकों को मिले स्वीकृति पत्र, परिसंपत्तियां भी वितरित बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. इस दौरान टीबी मरीजों के लिए पोषण किट, सेविका-सहायिका को नियुक्ति पत्र, आवास योजनाओं की चाभी, मनरेगा स्वीकृति पत्र, आपूर्ति विभाग से हरा कार्ड और धोती-साड़ी, उद्योग विभाग से पीएमएफएमई योजना का लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामुदायिक निवेश निधि का डमी चेक, वन पट्टा, छात्रवृत्ति पत्र, खेलो इंडिया खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट तथा मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा, आइटीडीए परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि एजाजुल इस्लाम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola