बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 31 Jul 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में दी गयी जानकारी

महेशपुर. टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डवेलपमेंट महेशपुर ने गुरुवार को "बात तो करनी होगी " के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

महेशपुर. गड़वाड़ी आदर्श विद्यालय में बाल कल्याण समिति पाकुड़ के सहयोग से टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डवेलपमेंट महेशपुर ने गुरुवार को “बात तो करनी होगी ” के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम पर चर्चा की गयी. साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता, मासिक धर्म एवं स्वच्छता को लेकर चर्चा भी चर्चा हुई. बताया कि बाल विवाह का मतलब 18 साल से कम उम्र की लड़की या 21 साल से कम उम्र के लड़के से शादी नहीं करना है. यह एक सामाजिक बुराई है. बाल श्रम का मतलब बच्चों से ऐसा काम करवाना जो उनके बचपन, शिक्षा और शारीरिक या मानसिक विकास के लिए हानिकारक हो. गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर प्रभारी उज्ज्वल सरकार, प्रकाश चंद्र घोष, मिनती साहा, नूरजाहान बेगम, प्रशांत मंडल, प्रकाश हेंब्रम, शिक्षक सरोज कुमार पांडेय, मतिन अंसारी, बबलू प्रसाद साहा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola