छठव्रतियों व श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2025 5:00 PM

विज्ञापन

पाकुड़िया. सूर्योपासना का त्योहार छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सूर्योपासना का त्योहार छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. पाकुड़िया एवं मोंगलाबान्ध स्थित तिरपितिया नदी घाट पर सैकड़ों छठव्रतियों ने फल प्रासाद से भरे सूप-डाला लेकर सोमवर की शाम अस्ताचलगामी एवं मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया देकर भगवान भास्कर से आशीर्वाद लिया. राजदाहा, फुलझिंझरी, पलियादाहा, गणपुरा, ओरपाड़ा, तेतुलिया, तालवा, लागडुम आदि दर्जनों गांवों स्थित नदी, तालाब, पोखर पर छठ व्रतियों ने अर्घ्य देकर पर्व को संपन्न किया. पाकुड़िया में छठ पूजा समिति के गुड्डू भगत, गोपाल भगत की सक्रिय भागीदारी से छठ घाट पर व्यवस्था दुरुस्त थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola