पिकअप के धक्के से बच्चे की मौत मामले में केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 5:33 PM
पिकअप के धक्के से एक ढाई साल के बच्चे की मौत मामले में पिता ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
हिरणपुर. प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम पिकअप के धक्के से एक ढाई साल के बच्चे की मौत मामले में पिता ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज निवासी सोनू अंसारी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 33/24 दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में बच्चे (मृत) के पिता ने उल्लेख किया है कि पत्नी सजीवन वीवी के साथ पुत्र फैसल अंसारी टोटो से हाथकाठी स्थित मामा का घर जा रहा था. हाथकाठी पहुंचकर टोटो से उतरने के बाद विपरीत दिशा से आ रही पिकअप डब्ल्यूबी-37ई/5558 के चालक तेजी व लापरवाही से पुत्र को धक्का मार दिया. इससे मेरे पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है. उधर, राजमहल लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम भी घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे थे. घटना की निंदा करते हुए अनियंत्रित वाहनों पर रोक लगाने को लेकर सीओ व एसडीओ से फोन पर बात की. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










