गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला, आर्थिक मदद के लिए सरकार से गुहार

Updated:
विज्ञापन
गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला, आर्थिक मदद के लिए सरकार से गुहार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक रामजी भगत ने गंभीर बीमारी से पीड़ित कोमल जायसवाल के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। कोमल का इलाज बनारस मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये खर्च आ सकते हैं, जो परिवार के लिए मुश्किल है। पिछले छह महीने से बीमारी के कारण आर्थिक तंगी में मरीज का इलाज प्रभावित होने का खतरा है। अब तक मुख्यमंत्री और अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी कोई ठोस मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा गंभीर बीमारी से जूझ रही कोमल जायसवाल के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक रामजी भगत ने स्वास्थ्य विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार को आवेदन सौंपा है. आवेदन में बताया गया है कि कोमल जायसवाल गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज बनारस मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इलाज में लगभग 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसे वहन करना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है. बताया गया कि मरीज पिछले करीब छह माह से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. रामजी भगत ने सरकार से गंभीर बीमारी योजना के तहत जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि मरीज का इलाज समय पर हो सके. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर सहायता मांगी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. रामजी भगत ने कहा कि राज्य सरकार को गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए. आवेदन में यह भी कहा गया है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा सकता है.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola