Video: मेट्रो में दिखे सीएम शिवकुमार, भीड़ के बीच संभलकर रखते रहे कदम

Updated:
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (Photo: X)

Video : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार रविवार (7 जून) को अपने विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा के दौरे पर जाते समय मेट्रो में सफर करते नजर आए. वह वहां लोगों का आभार जताने के लिए आयोजित ‘कृतज्ञता यात्रा’ में शामिल होने जा रहे थे. मेट्रो में सफर करते हुए शिवकुमार का वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Video : मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवकुमार की बेंगलुरु दक्षिण जिले में स्थित कनकपुरा की यह पहली यात्रा है. मेट्रो में उनकी यात्रा का वीडियो एक्स पर न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि अपने बीच सीएम को देख लोग चौंक गए. वे जल्दी से मोबाइल निकालकर सेल्फी लेने लगे. शिवकुमार ने किसी को इग्नोर नहीं किया. इस दौरान वे बच्ची को टॉफी देते भी दिखे. खास बात यह रही कि वे लोगों से हाथ मिलाते वक्त अपने दूसरे हाथ से खुद को संभालते भी दिखे. उन्होंने सपोर्ट के लिए ऊपर लगे हैंगर को पकड़ रखा था. आप भी देखें वीडियो.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां के लोग मुझसे मिलना चाहते थे : शिवकुमार

मेट्रो में सवार होने से पहले मीडिया से बात करते हुए डी.के. शिवकुमार ने कहा कि लोग मुझे मेरे पैतृक गांव डोड्डालहल्ली से यहां तक (सीएम की कुर्सी तक) लेकर आए हैं. डोड्डालहल्ली, सथानूर (मेरा पूर्व विधानसभा क्षेत्र), कनकपुरा और बेंगलुरु दक्षिण के लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया है. मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां के लोग मुझसे मिलना चाहते थे, लेकिन मैं उन्हें समय नहीं दे पा रहा था. जो लोग यहां मिलने आते थे, वे भी नहीं मिल पाते थे. मैंने भी उनसे बेंगलुरु नहीं आने का अनुरोध किया था.

शिवकुमार ने कहा कि मैंने उनसे कहा था कि मैं खुद उनसे मिलने आऊंगा. इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी पहली यात्रा अपने विधानसभा क्षेत्र की है, जहां मैं अपने लोगों से मिलकर उनका आभार व्यक्त करूंगा. पिछले 40 वर्षों से जिन्होंने मुझे राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाया, उनके प्रति कृतज्ञता जताना मेरा कर्तव्य है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरे के दौरान लोगों से मिलने के लिए लगभग 20-25 स्थान चिह्नित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से मिलने और उनके कार्यों को पूरा कराने के लिए अलग से अधिकारियों की नियुक्ति करूंगा. वहां के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं. उनकी सेवा करना मेरा कर्तव्य है.

यह भी पढ़ें : मिलिए देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री से, इनकी दौलत के आगे 10 राज्यों के CM भी रह गए पीछे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola