Video: गुरुग्राम की सड़कों को बच्चों ने बना दिया स्वीमिंग पुल, वायरल हुआ राजीव चौक का वीडियो

Updated:
विज्ञापन

पानी में एंजॉय करते बच्चे

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में मूसलाधार बारिश ने गुरुग्राम में हालात बिगाड़ दिए हैं. राजीव चौक और अन्य इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भर गया है. बच्चे पानी से भरी सड़कों पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Delhi NCR Haryana Rain : दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में पिछले दो दिनों (24 और 25 अगस्त) से हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने गुरुग्राम (गुड़गांव) और दिल्ली के निचले इलाकों में सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. इस बीच सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग बारिश का लुत्फ उठाते भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया पर गुरुग्राम के राजीव चौक की वीडियो पोस्ट की है. इसमें कुछ बच्चे पानी से लबालब सड़क पर तैराकी करते और पानी का मजा लेते दिख रहे हैं.

चौक-चौराहों में 2-3 फीट तक भरा पानी

बारिश ने हरियाणा की सड़कों का बुरा हाल कर रखा है. राजीव चौक और इफ्को चौक के पास 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है. वहीं ओल्ड दिल्ली रोड, रेलवे रोड, मेहरौली रोड और बसई रोड पूरी तरह जलमग्न हैं. सुभाष चौक पर पानी भरने से बच्चों से भरी स्कूली बसें घंटों फंसी रहीं.

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

इस आफत के कारण गुरुग्राम प्रशासन ने 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम (WFH) और स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की एडवाइजरी जारी की है.

Also read : 2013 रेप केस: तरुण तेजपाल को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश, राहत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola