तीन दिनों में खाते से निकले 30 हजार रुपये, महिला साइबर ठगी का शिकार

Updated:
विज्ञापन
तीन दिनों में खाते से निकले 30 हजार रुपये, महिला साइबर ठगी का शिकार

गोहंडा की सुखधानी हेंब्रम साइबर ठगी का शिकार हुईं, उनके एसबीआई खाते से 30 हजार रुपये तीन बार अवैध रूप से निकाले गए। 6 जून को पासबुक अपडेट के दौरान इसकी जानकारी मिली। बैंक ने बताया कि रकम ओटीपी के जरिए ट्रांसफर हुई है। लिट्टीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

पासबुक अपडेट कराने पहुंची थी महिला प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोहंडा गांव की रहने वाली सुखधानी हेंब्रम साइबर ठगी का शिकार हो गईं. उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से तीन अलग-अलग तिथियों में कुल 30 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई. मामले को लेकर उन्होंने शनिवार को लिट्टीपाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में सुखधानी हेंब्रम ने बताया कि उनके खाते से 30 मई को 10 हजार रुपये, 31 मई को 10 हजार रुपये और 3 जून को 10 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए. छह जून को लिट्टीपाड़ा स्थित एसबीआई शाखा में पासबुक अपडेट कराने पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली. बैंक कर्मियों के अनुसार खाते से राशि हस्तांतरण के लिए संभवतः ओटीपी का उपयोग किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. क्या कहती है पुलिस अवैध निकासी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. विवेक कुमार, थाना प्रभारी

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola