मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की मजबूती की पहचान : डीसी
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 06 Jun 2026 5:53 PM
पाकुड़ में एसआईआर-2026 को सफलतापूर्वक संचालन के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने त्रुटिरहित, अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया। डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने पुनरीक्षण प्रक्रिया, दावा-आपत्ति, नाम संशोधन आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में तकनीकी पहलुओं जैसे बीएलओ ऐप, डेटा अपलोड व दस्तावेज सत्यापन पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी ने शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची बनाने का संकल्प लिया।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर शनिवार को रविंद्र भवन टाउन हॉल में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज सहित अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि त्रुटिरहित, अद्यतन एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है. उन्होंने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाएं, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित कर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.प्रशिक्षण के दौरान महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने एसआईआर-2026 की प्रक्रिया, दावा-आपत्ति, नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 05 अगस्त से 04 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति की अवधि निर्धारित की गई है. प्रशिक्षण में बीएलओ ऐप और ईसीआई नेट पर डेटा अपलोड, दस्तावेज सत्यापन, घर-घर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के अंत में सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों ने जिले में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










