महिला लाभार्थियों की जगह पुरुषों के खातों में लक्ष्मी भंडार की राशि भेजने का आरोप

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 06 Jun 2026 5:49 PM

विज्ञापन

फरक्का में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिला लाभार्थियों की राशि कुछ पुरुषों के बैंक खातों में स्थानांतरण का मामला सामने आया है। भाजपा फरakka मंडल-2 के अध्यक्ष पिंटू मंडल ने प्रशासन से जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर हुसैन, तनजील शेख और बोकुल विश्वास के खातों में राशि भेजी गई है। पिंटू मंडल के पास इस संबंध में दस्तावेज भी हैं। उन्होंने प्रखंड कार्यालय को सूची सौंप दी है जबकि इंदौर हुसैन ने अपनी भूमिका से इनकार किया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का फरक्का प्रखंड में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिला लाभार्थियों की राशि कथित तौर पर पुरुषों के बैंक खातों में हस्तांतरित किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भाजपा फरक्का मंडल-2 के अध्यक्ष पिंटू मंडल ने प्रशासन से जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पिंटू मंडल ने आरोप लगाया कि योजना के तहत महिला लाभार्थियों को मिलने वाली राशि जानबूझकर कुछ पुरुषों के खातों में भेजी गयी है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस संबंध में दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं. उनके अनुसार इंदौर हुसैन, तनजील शेख और बोकुल विश्वास समेत कई लोगों के खातों में लक्ष्मी भंडार योजना की राशि हस्तांतरित की गयी है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, जब इस मामले में इंदौर हुसैन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका नाम सूची में कैसे आया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इधर, पिंटू मंडल ने संबंधित सूची और दस्तावेज प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों को सौंपा है.

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola