महिला से मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज

महेशपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने व छेड़खानी करने का मामला सामने आया है.
महेशपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने व छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पश्चिम बंगाल रामपुरहाट के रहने वाले फुचु रविदास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि 15 जुलाई को दिन के दो बजे घर में अकेली थी. उसी समय फुचु रविदास अपने मौसा सुदामा रविदास के घर बोढालपोखर आया था और वह उसके घर मे घुस गया. गाली देते हुए छेड़खानी करने लगा. मना करने पर वह मारपीट करने लगा. इधर, पीड़िता के शिकायत पर फुचु रविदास के खिलाफ थाना कांड संख्या 146/25 दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




