बिहार के ट्रैफिक पुलिस ने मोहनपुर निवासी को भेजा नोटिस, परेशान

Updated at : 31 Mar 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के ट्रैफिक पुलिस ने मोहनपुर निवासी को भेजा नोटिस, परेशान

हिरणपुर. मोहनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार भगत उस समय हैरान रह गए, जब बिहार के ट्रैफिक पुलिस ने उनके नाम चार नोटिस भेजा.

विज्ञापन

हिरणपुर. मोहनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार भगत उस समय हैरान रह गए, जब बिहार के ट्रैफिक पुलिस ने उनके नाम चार नोटिस भेजा. नोटिस में हेलमेट नहीं पहनने और इंश्योरेंस फेल के आरोप में कुल 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, भागलपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजी गयी नोटिस में जेएच17पी/8002 नंबर पर कार्रवाई दर्शायी गयी है. प्रत्येक मामले में बिना हेलमेट एक हजार और इंश्योरेंस फेल पर दो हजार रुपये का जुर्माना अंकित है. इधर, प्रदीप कुमार भगत का कहना है कि उनकी हौंडा शाइन बाइक का नंबर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से हीरो पैशन प्रो बाइक में इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनके नाम से चालान जारी किया गया, जबकि घटना से उनका कोई संबंध नहीं है. पीड़ित ने कहा कि मामले को लेकर वह हिरणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे, ताकि फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा हो सके और उन्हें राहत मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन