ePaper

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व भाई फोटा धूमधाम से संपन्न

Updated at : 23 Oct 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व भाई फोटा धूमधाम से संपन्न

हिरणपुर में बंगाली समुदाय ने भाई फोटा (भैया दूज) पर्व традиक उल्लास से मनाया। बहनों ने उपवास रखकर भाइयों के ललाट पर तिलक लगाया और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सुरक्षा और सहयोग का संकल्प लिया। बहनों ने रक्षा मंत्र का उच्चारण करते हुए भाइयों की मंगलकामना की और दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई व खीर खिलाई। यह पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना के प्रेम से जुड़ा है, जब यमुना ने यमराज का सत्कार किया था। इस दिन तिलक लगाने वाली बहनों के भाइयों को लंबी आयु और समृद्ध जीवन की वरदान प्राप्त होती है। यह परंपरा बंगाली समाज में 'भाई फोटा' और हिंदीभाषी समाज में 'भैया दूज' के नाम से जानी जाती है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंगाली समुदाय के लोगों ने गुरुवार को पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ भाई फोटा (भैया दूज) पर्व मनाया. सुबह से दोपहर तक बहनों ने उपवास रखकर अपने भाइयों के ललाट पर तिलक (फोटा) लगाया और उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ देने और उनकी रक्षा का संकल्प लिया. इस दौरान बहनों ने रक्षा मंत्र “भायेर कोपाले दिलाम फोटा, जोमेर दुवारे पोड़लो कांटा, जोबुना देय जोमके फोटा, आमी दी आमार भाइके फोटा, भाय आमार सोनार बाटा” का उच्चारण करते हुए भाइयों की मंगलकामना की. भाई-बहनों ने एक-दूसरे को मिठाई और खीर खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं. यह पर्व बंगाली समाज में ‘भाई फोटा’ और हिंदीभाषी समाज में ‘भैया दूज’ के नाम से जाना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, यह पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना के स्नेह से जुड़ा है. कथा के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का सत्कार कर भोजन कराया था. प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई के लिए तिलक लगाकर मंगलकामना करेगी, उसके भाई की आयु लंबी होगी और उसका जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा. तभी से यह परंपरा चली आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola