एक साथ सरकार चलायी, अब एक-दूसरे को कोस रहे हैं भाजपा-झामुमो : बाबूलाल

अमड़ापाड़ा/हिरणपुर : झामुमो और भाजपा ने मिल कर वर्ष 2009 से 2014 तक सरकार चलाने का काम किया था और इस अवधि में दोनों ने मिल कर जनता को केवल ठगने का काम किया है. आज लिट्टीपाड़ा के पिछड़ेपन को लेकर दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को कोस रही हैं. जबकि दोनों ही दल इसके लिए […]
अमड़ापाड़ा/हिरणपुर : झामुमो और भाजपा ने मिल कर वर्ष 2009 से 2014 तक सरकार चलाने का काम किया था और इस अवधि में दोनों ने मिल कर जनता को केवल ठगने का काम किया है. आज लिट्टीपाड़ा के पिछड़ेपन को लेकर दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को कोस रही हैं. जबकि दोनों ही दल इसके लिए जिम्मेवार हैं. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अमड़ापाड़ा के सिजुआ में लोगों को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि जनताके जागरूक होने की आवश्यकता है. अब यहां के लोगों को जागना होगा.उन्होंने कहा कि झाविमो ही राज्य के मूलवासी व आदिवासी के हित में काम कर सकता है. उन्होंने कहा कि झाविमो प्रत्याशी किष्टु सोरेन के पक्ष में मतदान करें ताकि इस विधानसभा की स्थिति को सुधारा जा सके. श्री मरांडी ने हिरणपुर में भी सभा को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




