पूर्व विधायक सुशीला हांसदा नहीं रहीं

Updated at : 02 Jan 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुशीला हांसदा नहीं रहीं

लिट्टीपाड़ा : पूर्व विधायक सुशीला हांसदा (55 वर्ष) का देहांत दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की रात करीब 12:35 बजे हिरणपुर स्थित मिशन अस्पताल में हो गयी. पूर्व मंत्री साईमन मरांडी की धर्मपत्नी सुशीला हांसदा लगातार चार बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही. वर्ष 1989 से 2009 तक लगातार झामुमो पार्टी से विधायक […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : पूर्व विधायक सुशीला हांसदा (55 वर्ष) का देहांत दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की रात करीब 12:35 बजे हिरणपुर स्थित मिशन अस्पताल में हो गयी. पूर्व मंत्री साईमन मरांडी की धर्मपत्नी सुशीला हांसदा लगातार चार बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही. वर्ष 1989 से 2009 तक लगातार झामुमो पार्टी से विधायक रही. इस कार्यकाल में अविभाजित बिहार में वर्ष 1989 से लगातार तीन बार तथा झारखंड में एक बार विधायक बनीं.

वर्ष 2010 से 2015 तक वे लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रमुख पद पर भी रही. वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में तालपहाड़ी पंचायत से पंचायत समिति पद पर चुनाव भी लड़ी थी, लेकिन 111 मत से वह पराजित हो गयी थी. 10 अप्रैल 1961 को पूर्व विधायक सुशीला हांसदा का जन्म गोड्डा जिला के हरिहारी गांव में हुआ था.

पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के साथ उनकी शादी 15 जनवरी 1976 को हुआ था. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दुमका दुधानी स्थित हाइस्कूल से पास की थी. एसपी कॉलेज दुमका से उन्होंने स्नातक की परीक्षा पास की. 1989 में विधायक बनने के पूर्व तक हिरणपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय हिरणपुर में शिक्षिका के पद पर भी पदस्थापित रहीं. इतना ही नहीं झारखंड सरकार द्वारा स्व हांसदा को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर उत्कृष्ट विधायक का भी सम्मान उन्हें दिया गया.

हालांकि किसी कारणवश उस दिन वे सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे. इधर इसके निधन की सूचना पर सूबे की कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक नलीन सोरेन, उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, एसपी अजय लिंडा सहित अन्य दिग्गज भी हिरणपुर स्थित उनके निजी आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola