राशन नहीं मिला तो एमओ को घेरा

Updated at : 27 Dec 2015 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
राशन नहीं मिला तो एमओ को घेरा

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर एवं मेनकापाड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत पाल को घेर लिया. ग्रामीण हबीबुर रहमान, मेनकापाड़ा के मुखिया कौशर आलम, अनारूल शेख, अहमद शेख, खुर्शीदा बीबी, हसीना बेवा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संग्रामपुर में बीते तीन माह […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर एवं मेनकापाड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत पाल को घेर लिया. ग्रामीण हबीबुर रहमान, मेनकापाड़ा के मुखिया कौशर आलम, अनारूल शेख, अहमद शेख, खुर्शीदा बीबी, हसीना बेवा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संग्रामपुर में बीते तीन माह से राशन का वितरण नहीं करने की शिकायत की.

इसके अलावे मेनकापाड़ा के मुखिया कौशर आलम ने भी मेनकापाड़ा में अब तक तीन माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत की है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर तीन माह का राशन डीलरों द्वारा वितरण नहीं किया जाता है तो अनुमंडल पदाधिकारी से सीधे शिकायत की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola