Arjun Bijlani ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्लीज समर्थ की इमेज खराब न करें

Updated:
विज्ञापन

जन्नत और समर्थ के वायरल वीडियो पर अर्जुन बिजलानी, फोटो- इंस्टाग्राम

Arjun Bijlani ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ से जन्नत और समर्थ के वायरल वीडियो विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा और कैसा है उन दोनों का बॉन्ड.

विज्ञापन

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, जो फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं (जहां उनकी जोड़ी तेजस्वी प्रकाश के साथ बनी है), ने हाल ही में शो के समर्थ जुरेल और जन्नत ज़ुबैर के एक वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी चर्चा में रहा और कई लोगों ने आरोप लगाए कि समर्थ जन्नत के साथ असहज व्यवहार कर रहे हैं. अब इस मामले पर अर्जुन ने क्या कहा, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

यहां देखें वायरल वीडियो-

अर्जुन बिजलानी का रिएक्शन

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए, अर्जुन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, “ठीक है, तो सबसे पहले, जन्नत और समर्थ अच्छे दोस्त हैं. दूसरी बात, वह समर्थ के आस-पास बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करतीं. इसलिए, प्लीज समर्थ की इमेज खराब न करें. वह एक बहुत अच्छा इंसान है. और हां, शो का मजा लेते रहिए… आपके ध्यान के लिए धन्यवाद.”

समर्थ जुरेल ने वायरल वीडियो पर क्या कहा था?

इससे पहले ‘बजूका’ के साथ एक इंटरव्यू में, समर्थ जुरेल ने मामले के बारे में कहा, “सोशल मीडिया पर नेगेटिव और पॉजिटिव, दोनों तरह के कमेंट्स आते रहते हैं. सच कहूं तो, मैं इन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता. जिंदगी में इससे भी कहीं बड़ी-बड़ी चीजें हुई हैं, इसलिए यह तो बहुत ही छोटी सी बात है. मुझे लगता है कि इसे नजरअंदाज कर देना ही सबसे अच्छा है.”

इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि जन्नत और शो के दूसरे कलाकारों ने इस क्लिप पर कैसे रिएक्ट किया, तो उन्होंने कहा, “हम सभी ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी. हमने इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा, क्योंकि इस मामले में कोई दम नहीं था.”

यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2: ‘राइज एंड फॉल’ जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी की होगी ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ में एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola