The Traitors India Season 2: 'राइज एंड फॉल' जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी की होगी 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Apr 2026 5:05 PM

विज्ञापन

'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' पर अर्जुन बिजलानी, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors India Season 2: इन दिनों अर्जुन बिजलानी का नाम 'द ट्रैटर्स इंडिया सीजन 2' में शामिल होने को लेकर चर्चा में था. जानिए उनकी एंट्री क्या होगी या नहीं और कौन-कौन से स्टार्स शो में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

The Traitors India Season 2: अर्जुन बिजलानी टीवी के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने सीरियल्स में एक्टिंग से लेकर शोज में होस्टिंग तक हर चीज में अपने टैलेंट दिखाया है. इतना ही नहीं, 2025 में उन्होंने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ जीतकर अपनी लोकप्रियता और भी बढ़ा ली. यही वजह है कि जब हाल ही में Prime Video ने करण जौहर का हिट रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ अनाउंस किया, तो अर्जुन का नाम संभावित कंटेस्टेंट्स में खूब चर्चा में आ गया. लेकिन सवाल अब यह है कि क्या वह सच में इस शो में शामिल होंगे या नहीं. आइए जानते हैं पूरी अपडेट.

द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में होगी अर्जुन बिजलानी की एंट्री?

News18 Showsha से बातचीत में अर्जुन ने बताया कि उनसे ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि, मेकर्स और उनके बीच बातचीत बन नहीं पाई. इसका मतलब है कि वह इस बार इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होंगे.

‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

Siasat.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ में जिन स्टार्स के शामिल होने की चर्चा है, उनमें ये नाम हैं:

  • शाहनील गिल (क्रिकेटर शुबमन गिल की बहन)
  • सीमा सजदेह
  • पार्थ समथान
  • तलविन्दर
  • आरजे महवाश
  • एली अवराम
  • एल्विश यादव
  • मुनव्वर फारूकी
  • अभिषेक मल्हान (जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है)
  • श्वेता तिवारी
  • रुबिना दिलैक
  • आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू बाजी)
  • मल्लिका शेरावत
  • रिया चक्रवर्ती
  • शालिनी पासी
  • संजय कपूर
  • दलीप ताहिल

‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ शो की लोकेशन और फॉर्मेट

पहले सीजन की तरह, ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’ की शूटिंग भी राजस्थान के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में होगी. शो का फॉर्मेट “गद्दार बनाम बेगुनाह” (Traitors vs Innocent) पर आधारित है, जिसमें इमोशनल क्लैश, माइंड गेम्स और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola