मैं सिर्फ पानी पिलाने वाला… टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का छलका दर्द

मोहम्मद शमी, Pic- Social Media/X
Mohammed Shami on India Comeback: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. शानदार आईपीएल और घरेलू रिकॉर्ड के बावजूद चयनकर्ता उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं. अब शमी ने एक इंटरव्यू में अपनी अनदेखी पर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ किया कि वह अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट हैं.
Highlights
Mohammed Shami on India Comeback: मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद उन्होंने भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. 35 साल के इस तेज गेंदबाज ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपने करियर पर खुलकर अपनी बात रखी है. शमी ने सीधे तौर पर कहा कि उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. यह बात पूरी तरह सच है.
IPL रिकॉर्ड पर सेलेक्टर्स को जवाब
शमी ने अपने आईपीएल रिकॉर्ड पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि पिछले पांच छह साल का रिकॉर्ड देख लीजिए, उन्होंने करीब 130 विकेट लिए हैं. शमी के अनुसार कोई भी दूसरा भारतीय गेंदबाज उनके इस रिकॉर्ड के करीब नहीं है. 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टीम से निकाला गया था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में पर्पल कैप जीती, फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 गेंदबाज नहीं माना.
घरेलू क्रिकेट में 67 विकेट पर अनदेखी
फिट होने के बाद शमी ने 2025-26 के घरेलू सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरे 67 विकेट झटके. इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने उन्हें टीम के लायक नहीं समझा. शमी को पहले टी20, फिर वनडे और अब टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया है. शमी खुद हैरान हैं कि वापसी के लिए उन्हें और क्या करना होगा.
12 साल तक रहे भारतीय टीम की ताकत
विराट कोहली और रवि शास्त्री के दौर में शमी टीम की बड़ी ताकत थे. उन्होंने 12 साल तक अहम मौको पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. वह तीन वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. 2023 वर्ल्ड कप में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन देकर 7 विकेट लिए थे. वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे.
करियर के सवाल पर शमी की स्पष्ट राय
अपने भविष्य को लेकर शमी बिल्कुल परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अब इन बातो से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने साफ किया कि हाथ में गेंद होने पर ही वह विकेट ले सकते हैं. मौका न मिलने पर वह सिर्फ पानी पिलाने वाले बनकर रह जाएंगे. शमी ने कहा कि उन्होंने देश के लिए काफी क्रिकेट खेला है, जिससे उन्हें नाम, पैसा और शोहरत मिली. अगर वह दोबारा भारत के लिए नहीं खेलते हैं, तो भी वह पूरी तरह संतुष्ट हैं.
ये भी पढ़ें-
LSG vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, जानें प्लेइंग 11 में किसे मिला मौका
ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में इंडिया का राज, अभिषेक पहले तो ईशान दूसरे नंबर पर
अमेलिया केर का तूफान, महिला वनडे में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










