LSG vs DC: 20 ओवर भी नहीं खेल पाई लखनऊ, दिल्ली को मिला 142 का टारगेट

Published by : Aditya Kumar Varshney Updated At : 01 Apr 2026 9:28 PM

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम, Pic- PTI

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का आज पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 141 रन पर ऑलआउट हो गई. दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन को 3-3 विकेट मिले.

विज्ञापन

LSG vs DC: आईपीएल के 19वें सीजन का पांचवां मैच खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ के लिए बल्लेबाजी का न्योता दिया. अक्षर पटेल का यह फैसला सही साबित हुआ और LSG की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. लाखनऊ के बल्लेबाज 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गए. वहीं दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी ने 27 रन देकर तीन विकेट निकाले.

LSG vs DC: दिल्ली को मिला 142 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान ऋषभ पंत रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. टीम को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा. इसके बाद टीम के बल्लेबाज कोई भी ज्यादा बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. वहीं मिचेल मार्श ने भी 35 रन की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं टी नटराजन ने भी चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा कुलदीप यादव को चार ओवर के स्पेल में 31 रन देकर दो विकेट मिले.

LSG vs DC: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव.

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी.

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

LSG vs DC: अक्षर पटेल का बयान

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि ताजा विकेट और लाल मिट्टी है, हम देखना चाहते हैं कि क्या विकेट तेज गेंदबाजों को मदद देता है. डेटा कहता है कि चेज करने वाली टीमें जीतती हैं, लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट भी है और मुझे लगता है कि हमें पहले गेंदबाजी करके शुरुआत करनी चाहिए. पिछले साल, हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बीच में लय खो दी थी. हम फिर से अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं. इस मैच के लिए हमने तीन विदेशी बल्लेबाज डेविड मिलर, पथुम निसंका, ट्रिस्टन स्टब्स और विदेशी गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रुप मेंं चार विदेशी प्लेयर खिलाए हैं.

LSG vs DC: ऋषभ पंत का बयान

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत कहते हैं कि इस विकेट पर ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और मानसिकता है. हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले साल चोटे एक चिंता का विषय थी, लेकिन हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे. गेंदबाज फिट हैं, हर कोई मैदान में उतरकर अपना प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार है. मार्करम, मार्श, पूरन और नॉर्खिया हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें-

LSG vs DC: इकाना में पंत के सामने अक्षर की चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल

अमेलिया केर का तूफान, महिला वनडे में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य

कौन हैं वो लड़कियां जिनके साथ जुड़ा वॉशिंगटन सुंदर का नाम?

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola