हिरणपुर में गैंगरेप मामला : छह पर मामला दर्ज पांच भेजे गये जेल

Updated at : 20 Dec 2015 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
हिरणपुर में गैंगरेप मामला : छह पर मामला दर्ज पांच भेजे गये जेल

हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के खजूरडांगा गांव में गुरुवार की रात आठ घंटे तक आदिवासी विवाहिता महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले की मेडिकल रिपोर्ट आ गयी है. इस संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए एसपी अजय लिंडा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट (यौन हमला) व ब्लीडिंग […]

विज्ञापन
हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के खजूरडांगा गांव में गुरुवार की रात आठ घंटे तक आदिवासी विवाहिता महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले की मेडिकल रिपोर्ट आ गयी है. इस संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए एसपी अजय लिंडा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट (यौन हमला) व ब्लीडिंग (रक्तस्राव) की बात सामने आयी है. गिरफ्तार पांचों लोग को जेल भेज दिया गया है. एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है.
मामला दर्ज : इसको लेकर हिरणपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता के फर्द बयान पर थाना में कांड संख्या 137/15 भादवि की धारा 376 डी एवं 3(1)(11)(12) एससी/एसटी के तहत दर्ज किया गया है.
थाना में दिये बयान में पीड़िता ने जोसेफ श्रीराम मरांडी (बैंककर्मी), बाबूधन टुडू, एजाजुल हुसैन, आगाज मोहम्मद (पारा शिक्षक), संजय सहित तोड़ाई के एक अन्य अज्ञात पर अंजाम दिये जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola