राशन कार्ड बांटने गये शिक्षक को बनाया बंधक
Updated at : 20 Dec 2015 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध : महेशपुर प्रखंड के जयपुर गांव की घटना, कम कार्ड बांटने से ग्रामीणों में आक्रोश महेशपुर : प्रखंड के जयपुर गांव में शनिवार को राशन कार्ड बांटने गये शिक्षक विशेश्वर भंडारी को ग्रामीणों ने विद्यालय के कमरे में 08:30 बजे बंधक बना लिया. उक्त शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयपुर में प्रधान शिक्षक के रूप […]
विज्ञापन
विरोध : महेशपुर प्रखंड के जयपुर गांव की घटना, कम कार्ड बांटने से ग्रामीणों में आक्रोश
महेशपुर : प्रखंड के जयपुर गांव में शनिवार को राशन कार्ड बांटने गये शिक्षक विशेश्वर भंडारी को ग्रामीणों ने विद्यालय के कमरे में 08:30 बजे बंधक बना लिया. उक्त शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयपुर में प्रधान शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. शनिवार को वे पीएच के कुल 138 राशन कार्ड वितरण करने गये थे. जबकि ग्रामीणों का कहना था कि पहले गांव में 398 लाभुक थे.
जब तक सभी लाभुकों का कार्ड नहीं आ जाता है तब तक राशन कार्ड का वितरण नहीं करने दिया जायेगा. घटना की सूचना मिलते ही एमओ राजीव रंजन तथा सअनि विरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जयपुर गांव पहुंचे. वहां काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं विद्यालय में जमा थीं. ग्रामीण समर रविदास, मुकुल माल, मल्लिका घोष, बुचकुनी रविदास, उलासी माल, महादेव दत्त, फेनु माल, सागरी कुनाई सहित अन्य ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बताया कि गांव के लिए एसइसीसी डाटा में 398 का नाम गया था. लेकिन मात्र 138 लाभुक के नाम कार्ड आया है.
एसइसीसी डाटा के अनुसार शेष 260 लाभुकों का कार्ड जब तक बन कर नहीं आता है तब तक न ही कार्ड वितरण होने देंगे और नहीं उठाव किये गये चावल का वितरण करने देंगे. साथ ही 44 अंत्योदय कार्डधारी पहले थे, लेकिन इस बार उनका कार्ड नहीं बना है. श्यामपुर गांव में 60 परिवार है, पर इस बार मात्र 8 कार्ड ही बना है. सभी परिवार गरीबी रेखा के नीचे के हैं. एमओ ने वहां के डीलर को कार्ड संबंधी जानकारी देने तथा छुटे लाभुकों की सूची देने का निर्देश दिया.
जिसके बाद काफी समझाने पर ग्रामीणों ने 11 बजे प्रधान शिक्षक को कमरे से बाहर निकाला. प्रधान शिक्षक विशेश्वर भंडारी ने बताया कि कार्ड की संख्या कम होने के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा उसे कमरे में बंद कर दिया. मौके पर जयपुर बरुंगा के नव निर्वाचित मुखिया सनातन सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




