जिले भर में 500 लाभुकों काे कराया गया गृह प्रवेश

जिले भर में 500 लाभुकों काे कराया गया गृह प्रवेश
संवाददाता, पाकुड़.जिले के सभी प्रखंडों में पीएम जनमन एवं पीएम आवास ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 500 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने सभी प्रखंडों में लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया. हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी पंचायत स्थित रामनाथपुर पहाड़िया टोला में डीसी मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से लाभुक के नवनिर्मित पीएम जनमन आवास का फीता काटकर व नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना कमजोर जनजातीय समूहों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. इसके अंतर्गत आदिवासी समुदायों को आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि समाज के सबसे निचले तबके के जरूरतमंद लोगों का जीवन स्तर सुधरे और वे सामाजिक रूप से भी बेहतर हों. पीएम जनमन योजना के तहत लाभुकों को दो कमरों और किचन युक्त पक्का मकान बनाकर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




