अज्ञात वाहन के धक्के से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated at : 04 Jun 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन के धक्के से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया राधानगर मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर बुधवार शाम बंनोग्राम पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 45 वर्षीय मिहिर कुणाय की मौत हो गई. उमापहाड़ी निवासी मिहिर कुणायवे घर से बंनोग्राम की ओर जा रहे थे. पाकुड़िया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे दूर तक फेंके गए. वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया. घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने तुरंत पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. मंजर आलम ने गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत की पुष्टि की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की पहचान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola