ePaper

पाकुड़ : एएसआइ समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, Video वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई

Updated at : 29 Aug 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ : एएसआइ समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, Video वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना के सहायक अवर निरीक्षक सरवर खान समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. ट्रक ड्राइवरों से पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल ने यह कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें : झारखंड : आयुष विभाग […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना के सहायक अवर निरीक्षक सरवर खान समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. ट्रक ड्राइवरों से पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल ने यह कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : आयुष विभाग में 81 फीसदी पद रिक्त

सस्पेंड किये गये पुलिसकर्मियों में सरवर खान के अलावा जैप-9सी कंपनी के हवलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी गणेश यादव, आरक्षी वीरेंद्र कुमार तिवारी, आरक्षी बिहारी राय, आरक्षी मदन कुमार शामिल हैं. वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने महेशपुर के एसडीपीओ शशि प्रकाश को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा. एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने इन्हें तत्काल प्रभाव से मंगलवार को ही निलंबित कर दिया.

एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पाकुड़िया थाना के एएसआइ सरवर खान ट्रक चालकों से पैसे की वसूली कर रहे थे. वीडियो में सरवर खान पुलिस बल के साथ दिन-दहाड़े वसूली कर रहे थे. ट्रक चालकों से पैसा लेते हुए खान कह रहे हैं, ‘कितना दिया है…’ इस पर एक ट्रक चालक कहता है कि सर दे दिये हैं…

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : झारखंड की सेहत बिगाड़ रहे बिना डॉक्टर के तीन मेडिकल कॉलेज, स्टाफ भी नदारद

इस पर एएसआइ कहते हैं कि कितना दिया रे, सिर्फ कहता है दे दिये… ट्रक चालक से पैसा लेते ही उसे जल्दी से ट्रक लेकर भागने को कहा जाता है. दूसरे ट्रक चालक से सरवर खान कहते हैं कि कौन गाड़ी है… रोज आता है… इस पर ट्रक चालक कहता है, ‘हां सर…’ उसे भी पैसा देने का इशारा एएसआइ करते हैं. ट्रक चालक आरक्षी को पैसा देता है. इसके बाद ट्रक चालक को ट्रक लेकर निकलने का इशारा किया जाता है…

वसूली करने के बाद एएसआइ भी पुलिस बल के साथ निकल जाते हैं. महेशपुर के एसडीपीओ शशि प्रकाश ने सोमवार को ही कहा था कि यह बेहद गंभीर मामला है. पुलिस की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. साथ ही एएसआइ सरवर खान सहित जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola