व्यापारी निर्भीकता एवं स्वछंदता के साथ काम करें : पुलिस अधीक्षक

Updated:
विज्ञापन
व्यापारी निर्भीकता एवं स्वछंदता के साथ काम करें : पुलिस अधीक्षक

सदर थाना प्रभारी की पहल पर शुक्रवार को लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक सादिक ���नवर रिजवी से औपचारिक मुलाकात की.

विज्ञापन

लोहरदगा. सदर थाना प्रभारी की पहल पर शुक्रवार को लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से औपचारिक मुलाकात की. यह बैठक धनतेरस और दीपावली के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित की गयी थी. पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान ही नहीं, बल्कि हर समय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और सजग रहती है. उन्होंने कहा कि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार करें, पुलिस हर स्थिति में सहयोग के लिए तैयार है. लॉ एंड ऑर्डर के सख्त अनुपालन के लिए जिले भर में पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गयी है. धनतेरस के दिन वाहन शोरूम, ज्वेलरी, फर्नीचर और बर्तन दुकानों के आसपास विशेष पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. साथ ही, सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गयी, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके. प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैसवाल, सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश महतो, विजय कुमार खत्री, फिरोज शाह, सुमित राय, आशीष मित्तल और रवि कुमार खत्री शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola