ePaper

अग्निपथ योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

Updated at : 18 Jul 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 (अग्निपथ योजना) अंतर्गत भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है.

विज्ञापन

लोहरदगा. अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 (अग्निपथ योजना) अंतर्गत भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है. इच्छुक अविवाहित युवक-युवतियां अंतिम तिथि 31 जुलाई के रात्रि 11 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाईन समर्पित कर सकते हैं. ऑनलाईन परीक्षा 25 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगी. अग्निवीर वायु के भर्ती प्रक्रिया में फेज-1 में ऑनलाईन टेस्ट होगा. फेज-2 में शैक्षणिक योग्यता संबंधित जांच के बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित की जाएगी. इसके अंतर्गत 1.6 किमी की दौड़ होगी. इसी फेज में पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पुश-अप, सिट-अप और स्क्वेट्स तथा महिला अभ्यर्थियों को सिट-अप और स्क्वेट्स टेस्ट से गुजरना होगा. फेज-थ्री में अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जायेगी. आवेदन के लिए आवेदक का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ होना चाहिए. आवेदक गणित, भौतिकी, व अंग्रेजी विषय के साथ 12 वीं/10 2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. अंग्रेजी विषय में कम से कम 50% अंक होना चाहिए या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स या गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूर्ण हो. अंग्रेजी विषय मे कम से कम 50% अंक होना चाहिए.या किसी भी विषय मे इंटरमीडिएट/10 2/समकक्ष परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक. साथ ही अंग्रेजी विषय मे कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. नियुक्ति से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग-इन किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola