नेपाल में बड़ा साइबर क्रैकडाउन! पटना के तीन युवक ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

नेपाल पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें व्हाट्सएप और टेलीग्राम का इस्तेमाल किया जा रहा था. इस मामले में बिहार के पटना निवासी तीन युवकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Raxaul News: नेपाल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के पटना निवासी तीन युवकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को लोन, निवेश और वित्तीय सेवाओं का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता था. पुलिस का दावा है कि गिरोह का संचालन मकवानपुर जिले के हेटौडा स्थित एक होटल से किया जा रहा था.

होटल में छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर और वडा प्रहरी कार्यालय हेटौडा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हेटौडा उपमहानगरपालिका-10 स्थित बास्तोला होटल में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पटना निवासी 27 वर्षीय इंद्रजीत सरकार, 20 वर्षीय सहर्षजीत सरकार, 23 वर्षीय अमनराज तथा होटल संचालक 37 वर्षीय दीपक बास्तोला को गिरफ्तार किया गया.

व्हाट्सएप और टेलीग्राम से चल रहा था नेटवर्क

नेपाल पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को आकर्षक ऑफर, लोन और निवेश का झांसा देते थे. छापेमारी के दौरान जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से ऑनलाइन लेन-देन तथा साइबर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क की पहुंच नेपाल के साथ भारत तक फैली हुई है.

MUZAS (1).jpg

पुलिस कर रही नेटवर्क की विस्तृत जांच

मकवानपुर जिला अदालत से न्यायिक अनुमति मिलने के बाद आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह से और कितने लोग जुड़े हैं तथा अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है.

पीड़ितों से संपर्क करने की अपील

नेपाल पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति "Loan and Finance Services" नामक व्हाट्सएप नंबर +91 8969056157, "Zi Qing" व्हाट्सएप अकाउंट +85246299829 अथवा टेलीग्राम आईडी "DUKEPAY" के माध्यम से ठगी का शिकार हुआ है, तो वह संबंधित दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर की अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान शाखा से संपर्क करे.

यह भी पढ़ें: बच्चे नहाने पहुंचे तो तालाब में दिखा मगरमच्छ, पूरे गांव में मच गई अफरा-तफरी, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण


विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन