मोतिहारी: शिक्षक हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, शब्बीर गिरफ्तार और पूर्व प्रमुख पर इनाम घोषित

Author Amresh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार शब्बीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में चर्चित शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी शब्बीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पूर्व प्रमुख जाफिर आजाद उर्फ चमन पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. जानिए इस हाई-प्रोफाइल मामले की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Teacher Murder Case: मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में चर्चित शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने देर रात छापेमारी कर मुख्य आरोपियों में शामिल शब्बीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने एक ऐसी गाड़ी भी जब्त की है, जिस पर 'मुखिया सिसवा पूर्वी' की नेम प्लेट लगी हुई थी. इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की लगातार दबिश जारी है.

विज्ञापन
इनाम घोषित पूर्व प्रमुख की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
इनाम घोषित पूर्व प्रमुख की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

पूर्व प्रमुख जाफिर आजाद उर्फ चमन पर 20 हजार का इनाम

हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल बंजरिया के पूर्व प्रमुख जाफिर आजाद उर्फ चमन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने फरार चल रहे पूर्व प्रमुख चमन पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

जब्त गाड़ी | Prabhat Khabar Network
जब्त गाड़ी | Prabhat Khabar Network

पूर्व प्रमुख के खेत से बरामद हुआ था शिक्षक का शव

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक शिक्षक शमशाद आलम का शव आरोपी जाफिर आजाद उर्फ चमन के खेत से ही बरामद किया गया था. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षक को फोन करके घर से बुलाने में चमन की मुख्य भूमिका थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी शब्बीर से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह और अन्य सहयोगियों के नाम सामने आ सकें.

स्कूल से घर लौटने के दौरान लापता हुए थे शिक्षक शमशाद

मृतक शमशाद आलम सिसवा पूर्वी के रहने वाले थे और स्थानीय सिसवा उर्दू स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे. परिजनों के मुताबिक, वे स्कूल से पढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे, उसी दौरान रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे. करीब पांच घंटे बाद उनका शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया था और परिजनों ने सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें... 4500 राशन कार्डधारकों पर संकट, समय पर केवाईसी नहीं कराया तो रुकेगा मुफ्त अनाज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन