मोतिहारी में कृषि विभाग का छापा, अवैध खाद गोदाम सील और संचालक पर FIR

Author Raj Nikhil|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी में कृषि विभाग का छापा, अवैध खाद गोदाम सील और संचालक पर FIR

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी जिले में कृषि विभाग ने खाद माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बंजरिया में एक अवैध खाद गोदाम को सील कर भारी मात्रा में खाद जब्त की गई है. संचालक तापस कर्मकार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

विज्ञापन

illegal fertilizer godown sealed: मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में कृषि विभाग ने खाद माफियाओं और कालाबाजारियों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार के कड़े निर्देश पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक ने बेतिया रोड स्थित 'मेसर्स तरुण खाद बीज भंडार' पर औचक छापेमारी की. इस दौरान एक अवैध गोदाम को सील करते हुए भारी मात्रा में खाद बरामद किया गया और प्रतिष्ठान के संचालक तापस कर्मकार पर एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Motihari News: बिना अनुमति चल रहा था तीसरा अवैध गोदाम

कृषि विभाग की जांच टीम जब तरुण खाद बीज भंडार के गोदामों पर पहुंची, तो कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं. अनुज्ञाप्ति (लाइसेंस) में दुकान और गोदाम के लिए केवल दो स्थानों का विवरण दर्ज था, लेकिन संचालक द्वारा बेखौफ होकर बिना किसी अनुमति के एक तीसरा अवैध गोदाम भी संचालित किया जा रहा था. भौतिक सत्यापन में यह भी पाया गया कि कागजी स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर है. इसके अलावा, कृषि अधिकारी के बार-बार मांगने के बावजूद संचालक द्वारा स्टॉक पंजी (रजिस्टर) प्रस्तुत नहीं की गई.

भारी मात्रा में अवैध उर्वरक जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध गोदाम से भारी मात्रा में खाद जब्त किया है. मौके से सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) के 660 बैग, यूरिया के 491 बैग और एनपीके के 77 बैग बरामद किए गए. साथ ही, बिना प्राधिकार पत्र के अन्य कई कंपनियों के उर्वरकों का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया है.

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर

प्रशासन ने इस पूरे मामले को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 का स्पष्ट उल्लंघन माना है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद के लिखित आवेदन पर बंजरिया थाना में आरोपी संचालक तापस कर्मकार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

खाद माफियाओं में मचा हड़कंप

विदित हो कि खाद कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है. बीते 14 सितंबर को भी चांटी माई मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सामने, अंबिका नगर खेतान गोदाम और बंजरिया पोखरा के समीप स्थित तीन गोदामों पर एक साथ छापेमारी की गई थी. इस लगातार हो रही कार्रवाई से जिले के अवैध उर्वरक कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...1.8 लाख फुटफॉल संभालने को तैयार होगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, तीन गुणा तक बढ़ेगी क्षमता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन