मुजफ्फरपुर: मीनापुर में युवा राजद का मशाल जुलूस, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते युवा राजद के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

मशाल जुलूस निकालते युवा राजद के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ युवा राष्ट्रीय जनता दल ने मीनापुर में मशाल जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार शाम युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद) की ओर से मीनापुर में मशाल जुलूस निकाला गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

कर्पूरी भवन से आंबेडकर प्रतिमा तक निकला जुलूस

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव ने किया. मशाल जुलूस गंज बाजार स्थित कर्पूरी भवन के निकट से शुरू होकर बहबल बाजार होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां प्रदर्शन किया गया.

छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव ने कहा कि छात्रों पर किया गया कथित लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में नीलेश पासवान, अमन पटेल, चंदन महतो, विजय ठाकुर, बिरजू यादव, राकेश यादव, चंद्रिका राय, धर्मेंद्र यादव, बबलू कुमार, सालिम खान, निकेश कुमार, मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा राजद कार्यकर्ता शामिल हुए.


विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

संतोष कुमार गुप्ता को पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन