मुजफ्फरपुर: रवि शंकर राय बने मीनापुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के साथ नए प्रखंड अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने रवि शंकर राय को मीनापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह मनोनयन प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुआ है, जिसका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने मकसूदपुर निवासी रवि शंकर राय को मीनापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन की घोषणा शुक्रवार को की गई.

विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुआ मनोनयन

जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की सहमति से रवि शंकर राय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उन्होंने कहा कि नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रवि शंकर राय के मनोनयन पर वीरेंद्र पंडित, राधा कृष्ण पटेल, विजय कुमार यादव, सत्तार अंसारी, रहमत खान सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन