धान रोपनी के बाद हाथ-पैर धोने गई किशोरी, नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सिकरहना नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई. परिवार के साथ धान रोपनी के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने गई किशोरी पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई.

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरवा गांव के समीप सिकरहना नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Banjariya News: धान रोपनी के बाद नदी किनारे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतका खेत में धान रोपनी के कार्य में परिवार के साथ लगी हुई थी. रोपनी समाप्त होने के बाद वह सिकरहना नदी किनारे हाथ-पैर धोने गई. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. देखते ही देखते वह नदी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

काफी खोजबीन के बाद मिला शव

जब काफी देर तक किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बाहर निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी माहौल बन गया.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक छानबीन की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान अजगरवा गांव वार्ड संख्या-8 निवासी बीरबल सहनी की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन