ePaper

शिक्षा से ही अंधविश्वास और कुरीतियां होंगी दूर : डॉ ताराचंद

Updated at : 10 Oct 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा से ही अंधविश्वास और कुरीतियां होंगी दूर : डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास और कुरीतियां व्याप्त हैं, जो सिर्फ शिक्षा से ही दूर हो सकती हैं. बिना शिक्षा के इन कुरीतियों व प्रथाओं को दूर करना असंभव है. डायन प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को हमें शिक्षा के जरिये दूर करना है. बैठक में मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में नामांकन के आलोक में सौ प्रतिशत मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने निर्देश दिया. जिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सबसे कम है वैसे विद्यालयों को चिन्हित करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन की चखन पंजी में नियमित रूप से एंट्री करने, प्रत्येक माह का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया. बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अनुपस्थित रहनेवाले बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें मोबिलाईज करने का निर्देश दिया गया. बीआरपी, सीआरपी अपने संबंधित विद्यालयों का नियमित रूप से भ्रमण करें. विद्यालयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच का कार्य स्वास्थ्य विभाग को किये जाने का निर्देश दिया गया.

कई बिंदुओं पर चर्चा कर निर्देश दिये गये

बैठक में शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन, छात्र-छात्राओं के ड्रॉप की समस्या को दूर करने, स्कूलों का सर्टिफिकेशन, पोशाक वितरण साइकिल वितरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नामांकन व अन्य बिंदु, व्यस्क साक्षरता, छात्रवृत्ति वितरण, आइसीटी चैंपियनशिप-2025 आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी और आवश्यक निर्देश दिये गये. मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े बीआरपी, सीआरपी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola