केंद्र की नीतियों और महंगाई के विरोध में झामुमो का लोहरदगा में प्रदर्शन

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :07 May 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Lohardaga News

महंगाई के खिलाफ लोहरदगा में प्रदर्शन करते झामुमो के नेता. फोटो: प्रभात खबर

Palamu News: पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने एमएमसीएच का औचक निरीक्षण कर अव्यवस्था, गंदगी और अनुशासनहीनता पर नाराजगी जतायी. डीसी ने अस्पताल कर्मियों को व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर को निलंबित करने का आदेश भी दिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga News: लोहरदगा जिला मुख्यालय में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में समाहरणालय के सामने आयोजित इस एक दिवसीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की. प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने आम लोगों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा.

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर जताई नाराजगी

धरना को संबोधित करते हुए मोजम्मिल अहमद ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा कि छोटे गैस सिलेंडर के दाम में 261 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग ठेला, खोमचा और छोटे दुकानदार जीविकोपार्जन के लिए करते हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और आयोजनों में इस्तेमाल होता है. ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा.

सरकार कॉरपोरेट घरानों को पहुंचा रही फायदा

मोजम्मिल अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है. उन्होंने कहा कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को जल्द वापस नहीं लिया गया तो झामुमो राज्यभर में उग्र आंदोलन चलाने को मजबूर होगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी गरीबों और आम जनता के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.

हेमंत सरकार की योजनाओं की सराहना

अपने संबोधन में मोजम्मिल अहमद ने हेमंत सोरेन सरकार की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार लगातार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के हित में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है. रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ रही है, वहीं झारखंड सरकार जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

कई नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा

धरना-प्रदर्शन को जिला सचिव अनिल उरांव, केंद्रीय सदस्य नीरू शांति भगत, राधा तिर्की, हसनैन खलीफा, अख्तर अंसारी, जयप्रकाश शर्मा और युवंती देवी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिजली-पानी संकट पर सरायकेला में भाजपा का मटकाफोड़ प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर किया हमला

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

धरना-प्रदर्शन में बिनेश गुप्ता, शंकर उरांव, रौशन ठाकुर, परवेज अंसारी, राजकिशोर राम, अरविंद उरांव, सज्जाद अंसारी, कृष्णा प्रकाश साहू, इसरार अहमद, अमन कुमार, तस्लीम अंसारी, शीला उरांव, नीलू उरांव और तीतो उरांव समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: चौपारण में 24 घंटे बाद भी नहीं मिला जेवरातों की लूट का सुराग, 25 लाख के गहने लेकर भागे थे बदमाश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola