हाथियों के झुंड ने पांच घरों को किया ध्वस्त, जान बचाकर भागे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
हाथियों के झुंड ने पांच घरों को किया ध्वस्त, जान बचाकर भागे ग्रामीण

हाथियों के झुंड ने पांच घरों को किया ध्वस्त, जान बचाकर भागे ग्रामीण

विज्ञापन

कुड़ू़ कुड़ू थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने नावाटोली में चार और कुड़ू से सटे चंदवा के बरवाटोली में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने न केवल घरों को तोड़ा, बल्कि अंदर रखे अनाज, पलंग, गोदरेज व अन्य कीमती सामान को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया. बाल-बाल बची मां-बेटी की जान : देर रात करीब 11 बजे हाथियों का झुंड सबसे पहले नावाटोली पहुंचा. यहां अल्बिस मिंज, बलदेव उरांव समेत चार लोगों के घरों पर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ा, इसके बाद झुंड बरवाटोली की ओर बढ़ गया. बरवाटोली में हाथियों ने संगीता देवी के घर को निशाना बनाया. अचानक हुए हमले से घर में मौजूद मां-बेटी में अफरातफरी मच गयी. दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. ग्रामीणों के पहुंचने तक हाथियों ने घर को तीन तरफ से ध्वस्त कर दिया था. महीने भर में दूसरी बार हमला : पीड़ित परिवार ने बताया कि एक माह पहले भी इसी घर पर हाथियों ने हमला किया था, जिसमें भागने के क्रम में एक युवती घायल हो गयी थी. लगातार हो रहे हमलों से सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है. वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गयी है. फिलहाल विभाग की टीम हाथियों के विचरण पर नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola